फतेहपुर में भव्य नवरात्र उत्सव एवं डांडिया रास ने रचा यादगार पल

थंडर इंंसटीटूयूट,सारथी टीम और चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के संयुक्त प्रयास से सजी आस्था, संस्कृति और नारी शक्ति की भव्य शाम

फतेहपुर - आस्था, संस्कृति, नारी शक्ति और उल्लास के रंगों से सजी फतेहपुर की शाम उस समय यादगार बन गई, जब चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में आयोजित नवरात्र उत्सव एवं डांडिया रास में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। माँ दुर्गा की आराधना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गरबा और डांडिया ने उत्सव को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की पौत्रवधू ज्योति शास्त्री,विभाकर शास्त्री एवं बिराज शास्त्री उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई.विशिष्ट अतिथियों में महिला थाना प्रभारी संगीता यादव, उपनिरीक्षक एवं मिशन शक्ति से जुड़ी आशा पांडे तथा मिशन शक्ति प्रभारी प्रीति कटियार की उपस्थिति रही। समाजसेवी एवं कार्यक्रम के प्रायोजक श्री संजय पांडे जी का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा।चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से रेखा श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, नीलम सिंह, डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव एवं प्रिंसिपल पूनम श्रीवास्तव की सहभागिता रही। आयोजन की सफलता में विद्यालय के प्रबंधक संजय श्रीवास्तव एवं अजय त्रिपाठी जी,अमित मिश्रा ?नीटू? तथा समस्त विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।