प्रशांत श्रीवास्तव कायस्थ रत्न अवॉर्ड 2026 तो डा विवेक श्रीवास्तव कायस्थ गौरव अवॉर्ड से नवाजे गये               

फतेहपुर के द्विवेदी रेस्टोरेंट में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक सुशील श्रीवास्तव ने शिरकत किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने किया तो संचालन जिला महामंत्री संजय लाला ने किया। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जो प्रतिवर्ष कायस्थ रत्न अवॉर्ड व कायस्थ गौरव अवार्ड देता है। इसी के चलते "कायस्थ रत्न अवार्ड 2026" प्रशांत श्रीवास्तव एडवोकेट को दिया गया तो "कायस्थ गौरव अवार्ड 2026" डॉ विवेक श्रीवास्तव को दिया गया। इस अवसर पर संरक्षक सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि हम लोग लगातार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में फतेहपुर में कायस्थों के हितार्थ जो भी सक्रिय रूप से भागीदारी करते हैं उनको इन दो पदों से नवाजते हैं। इसी के चलते प्रशांत श्रीवास्तव एडवोकेट व डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर प्रशांत श्रीवास्तव एडवोकेट व डॉ विवेक श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर, पटका पहनाकर, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी सहाय, जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव,महामंत्री संजय लाला, युवा जिला अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, युवा जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिन्हा, संदीप श्रीवास्तव, राहुल चित्रांशी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप राज श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।