पुलिस विभाग में हड़कंप! साहब को बिना बताए मुकदमे की धाराएं उड़ाना दरोगा को पड़ा भारी, एसपी ने किया सस्पेंड

पुलिस विभाग में हड़कंप! साहब को बिना बताए मुकदमे की धाराएं उड़ाना दरोगा को पड़ा भारी, एसपी ने किया सस्पेंड

ऊपर बैठे अफसरों को अंधेरे में रखकर मुकदमे से धाराएं हटाने का आरोप, पचदेवरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामकरन प्रसाद पर गिरी गाज,विभागीय जांच के आदेश

#Hardoi 

खाकी पहनकर मनमानी करने वालों के लिए अब सावधान होने का वक्त है! कानून की किताब से धाराएं अपनी मर्जी से हटाने का खेल आखिरकार दरोगा को भारी पड़ गया। उच्चाधिकारियों को बिना सूचना दिए मुकदमे में दर्ज धाराओं का लोप करना पुलिस महकमे में गंभीर लापरवाही माना गया और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक रामकरन प्रसाद को निलंबित कर दिया।

मामला थाना बघौली में दर्ज एक अभियोग से जुड़ा है। आरोप है कि थाना पचदेवरा में तैनात उपनिरीक्षक रामकरन प्रसाद ने उच्चाधिकारियों को विश्वास में लिए बगैर मुकदमे में दर्ज धाराओं को हटा दिया। जब यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो कार्रवाई का डंडा चल गया।

एसपी का सख्त संदेश_वर्दी है तो जवाबदेही भी निभानी पड़ेगी!

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मामले को कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच में पूरे प्रकरण की परतें खुलेंगी और जिम्मेदारी तय होगी।

एसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दो टूक चेतावनी दी है कि सरकारी जिम्मेदारी में लापरवाही, मनमानी और उदासीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। नियम-कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे कुर्सी छोटी हो या बड़ी।

साफ संदेश है_खाकी की ताकत जनता की सुरक्षा और कानून के पालन में है, अपनी मनमर्जी चलाने में नहीं। अब लापरवाही करने वालों की खैर नहीं!

#HardoiPolice #YogiAdityanath #MYogiAdityanath #highlightseveryone #highlightseveryonefollowers #DGPUttarPradesh #igranjlucknow

UP Police Pro Cell Hardoi Allfollower Uttar Pradesh Highlights