पीलीभीत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ विधान परिषद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान।

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेश गुप्ता लोकेशन: पीलीभीत
मो: 9719672920

पीलीभीत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ विधान परिषद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान।

जनपद पीलीभीत में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव पूरे दिन क्षेत्र में भ्रमणशील रहे तथा विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने सदर तहसील, विकास खंड अमरिया तथा तहसील कलीनगर के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मतदाता शिक्षकों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के उपरांत मतदान केंद्र के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें तथा निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने एवं निर्वाचन संबंधी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन एवं पुलिस की सतत निगरानी के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।