पीड़िता रामदेवी की तहरीर पर बेनीगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हो रही सराहना

पीड़िता रामदेवी की तहरीर पर बेनीगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हो रही सराहना

मोटरसाइकिल से जा रही महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप,FIR संख्या 0432 में पांच धाराओं के तहत कार्रवाई

#हरदोई

जनपद के बेनीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता रामदेवी पत्नी राजकुमार सिंह,निवासिनी महासण्ड डेंगरा थाना संदना, जनपद सीतापुर की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त पीड़िता की तहरीर के अनुसार, घटना 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर बाद करीब 2 बजे की बताई गई है। पीड़िता अपने लड़के उदयवीर सिंह के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम गोवर्धनपुर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान ग्राम शाहपुर, थाना बेनीगंज क्षेत्र में खेरवा-कमालपुर मार्ग के पास आरोप है कि उदयराज पुत्र लाल बहादुर निवासी निशानपुरवा जपरा, थाना टड़ियावां तथा मन्टून उर्फ अफजल बेग पुत्र अज्ञात ने सोची समझी साजिश के तहत उनकी मोटरसाइकिल को लात मार दी।

शिकायत के मुताबिक, घटना में पीड़िता और उनका पुत्र सड़क पर गिर गए तथा उदयवीर लोहे के खंभे में टक्करा गया जिससे उसे गम्भीर चोटें आईं। आरोप है कि इसके बाद विपक्षीगण ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से चले गए। पीड़िता की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

पांच धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी

बेनीगंज पुलिस ने एफआईआर संख्या 0432 दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(4), 125(बी), 115(2), 351(3) एवं 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

शिकायत पर कार्रवाई से पुलिस के प्रति जगी उम्मीद

पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करना पुलिस की सराहनीय पहल है। आमजन का भरोसा पुलिस व्यवस्था पर तभी मजबूत होता है, जब पीड़ित की आवाज सुनी जाए और उसकी शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई हो।

बेनीगंज पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित पक्ष को न्याय की उम्मीद जगी है। अब निगाहें विवेचना पर टिकी हैं कि पुलिस साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आरोपों की वास्तविकता सामने लाती है और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानून के मुताबिक कार्रवाई सुनिश्चित करती है।

पत्रकारिता का सवाल भी स्पष्ट है_पीड़ित को न्याय मिले, निर्दोष को परेशानी न हो और कानून से ऊपर कोई न रहे।

#YogiAdityanath #HardoiPolice #DMHardoi #DGPUttarPradesh #UPGovt #justice #highlightseveryonefollowers