पीईटी परीक्षा के लिए मुरादाबाद से 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 25 अक्टूबर से संचालन

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने विशेष अनारक्षित ट्रेनों के संचालन की सूचना जारी की है। इन ट्रेनों से मुरादाबाद, लखनऊ, बिजनौर, शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी।

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 04322/04321 मुरादाबाद-लखनऊ-मुरादाबाद 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को संचालित होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद से दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04324/04323 मुरादाबाद-लखनऊ भी इन्हीं तारीखों पर चलेगी। यह मुरादाबाद से शाम 6:55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 04325/04326 शाहजहांपुर-बिजनौर-शाहजहांपुर का संचालन भी 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को किया जाएगा। यह ट्रेन शाहजहांपुर से सुबह 7:10 बजे और बिजनौर से शाम 6:55 बजे रवाना होगी।

रेलवे के मुताबिक, सभी विशेष ट्रेनें अनारक्षित रहेंगी। इनके टिकट रेलवे के अनारक्षित टिकट काउंटर और यूटीएस ऑन मोबाइल के माध्यम से उपलब्ध होंगे। यात्रा के दौरान परीक्षार्थियों को वैध पीईटी प्रवेश पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। रेलवे ने यात्रियों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचने की अपील की है।