पीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर कटघर बस स्टेशन का निरीक्षण

मुरादाबाद। आगामी पीईटी परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक अम्बरीन अख्तर और उप मुख्य यांत्रिक अभियंता अनुराग यादव ने मुरादाबाद के कटघर बस स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान पीतल नगरी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम सिंह भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा और बस संचालन की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। रोडवेज प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।