परीक्षार्थियों के लिए रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन 13 सितंबर को चलेगी परीक्षा स्पेशल, रेवाड़ी से जयपुर और वापसी की सुविधा

परीक्षार्थियों के लिए रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन

13 सितंबर को चलेगी परीक्षा स्पेशल, रेवाड़ी से जयपुर और वापसी की सुविधा

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से रेवाड़ी-जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यह विशेष रेलसेवा 13 सितंबर 2026 को संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 09707 रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल 13 सितंबर को रेवाड़ी से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर रात 7:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09708 जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल इसी दिन जयपुर से शाम 4:30 बजे रवाना होकर रात 10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ट्रेन का ठहराव हरसौली, खैरथल, अलवर, मालाखेड़ा, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, गैटोर जगतपुरा और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर रहेगा।

परीक्षा स्पेशल रेलसेवा में कुल 13 डिब्बे होंगे। इनमें 11 साधारण श्रेणी के डिब्बे और दो गार्ड डिब्बे शामिल हैं। रेलवे की इस विशेष व्यवस्था से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।