पठानकोट जंक्शन पर खुलेगी दूसरी ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ इकाई, स्थानीय स्वाद और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

जम्मू। स्थानीय उत्पादों और क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने पठानकोट जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक और ?वन स्टेशन वन प्रोडक्ट? इकाई खोलने का निर्णय लिया है। यह अतिरिक्त इकाई स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 2 पर खोली जाएगी।

रेलवे के अनुसार इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय कारीगरों, हलवाईयों, स्वयं सहायता समूहों और छोटे विक्रेताओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। ?वोकल फॉर लोकल? की भावना के तहत स्टेशन पर स्थानीय उत्पादों को यात्रियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

नई इकाई में पठानकोट क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजन और उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें पठानकोट की मशहूर गजक, खट्टा-मीठा आम पापड़ और पारंपरिक रेवड़ी शामिल हैं। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों से पठानकोट आने वाले यात्रियों को स्टेशन पर ही स्थानीय स्वाद का अनुभव मिल सकेगा।

रेलवे की इस पहल से स्थानीय लोगों को अपने उत्पादों के लिए एक बड़ा और स्थायी बाजार मिलने की उम्मीद है। वहीं यात्रियों को भी स्थानीय उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे, जिससे पठानकोट की खाद्य संस्कृति और स्थानीय पहचान को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।

जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि ?वन स्टेशन वन प्रोडक्ट? योजना स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पठानकोट जंक्शन पर दूसरी इकाई शुरू होने से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और यात्रियों को स्थानीय स्वाद का अनुभव भी मिलेगा।

इच्छुक स्थानीय कारीगर, छोटे विक्रेता, स्वयं सहायता समूह और अन्य पात्र आवेदक इस इकाई के आवंटन एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए पठानकोट जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

रेलवे की इस पहल से एक ओर स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर रोजगार और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।