नौतनवा:ग्राम सभा बगहां में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, युनुस खान ने फीता काटकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह


नौतनवां (महराजगंज)। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बगहां में आयोजित नवयुवक कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 16 विधानसभा नौतनवां युनुस खान ने फीता काटकर किया। इस दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता में सुल्तानपुर और कौलहीं की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें सुल्तानपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 अंकों से जीत दर्ज की।
इस अवसर पर युनुस खान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, मेहनत, एकता और भाईचारे की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
कार्यक्रम में AIMIM विधानसभा महासचिव कुतुबुद्दीन अंसारी, मेहताब साहब सहित प्रतियोगिता कमेटी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखने को मिला। इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।