निर्वाचन में दिखी सामाजिक एकजुटता, साँकरी समाज ने भोजन सहित संभालीं सभी व्यवस्थाएं ​​​​​​​

सिन्हा समाज तहसील इकाई गुंडरदेही के अंतर्गत साँकरी परिक्षेत्र में क्षेत्राधिकारी पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। मंडलेश्वर गोविन्द राम सिन्हा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित निर्वाचन में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती का परिचय दिया।

साँकरी परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम साँकरी, पैरी, सरेखा, सलौनी, माहुद, जुनवानी, सिकोसा एवं मोंगरी शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी पद के लिए कैलाश राम सिन्हा ग्राम सलौनी एवं नाथूराम सिन्हा ग्राम साँकरी दो अभ्यर्थी मैदान में रहे। मतदान के पश्चात नाथूराम सिन्हा ने 264 मत प्राप्त कर कैलाश राम सिन्हा को मात्र 03 मतों के अंतर से पराजित करते हुए विजय हासिल की।

ग्रामीण सिन्हा समाज साँकरी ने संभाली व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

निर्वाचन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में ग्रामीण सिन्हा समाज साँकरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समाज द्वारा मतदान स्थल पर निर्वाचन संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ-साथ सामाजिकजनों के लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। स्थानीय प्रकाश सिन्हा जी के नेतृत्व में पूरी व्यवस्था में समाज के सदस्यों ने आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। निर्वाचन में शामिल सामाजिकजनों ने ग्रामीण सिन्हा समाज साँकरी की व्यवस्थाओं एवं सेवा भावना की सराहना की।

मंडलेश्वर ने जताया अभिवादन, कहा- समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताकत

मंडलेश्वर गोविन्द राम सिन्हा ने निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने वाले ग्रामीण सिन्हा समाज साँकरी सहित सभी सामाजिकजनों, निर्वाचन अधिकारियों एवं सहयोगियों का हृदय से अभिवादन एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक सामाजिकजन की भूमिका महत्वपूर्ण है। साँकरी समाज द्वारा जिस आत्मीयता, अनुशासन और सेवा भाव से निर्वाचन की जिम्मेदारी निभाई गई, वह सामाजिक एकजुटता का प्रेरणादायी उदाहरण है।

उन्होंने नवनिर्वाचित क्षेत्राधिकारी नाथूराम सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्राधिकारी का पद समाज सेवा और जिम्मेदारी का पद है। उम्मीद है कि नवनिर्वाचित क्षेत्राधिकारी सभी ग्रामों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सामाजिक एकता, समरसता और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ?पद व्यक्ति का नहीं, समाज की सेवा का दायित्व है और सामूहिक सहयोग से ही समाज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है।?

निर्वाचन समिति ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामनारायण सिन्हा हल्दी एवं सह निर्वाचन अधिकारी रामनारायण सिन्हा कलँगपुर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। पीठासीन अधिकारी लोकमान्य सिन्हा कलँगपुर एवं डुलेश्वर डड़सेना अर्जुन्दा के साथ सहयोगी निर्वाचन अधिकारी वरुण डड़सेना हल्दी, जनक सिन्हा हल्दी, उत्तम सिन्हा हल्दी, खोमेश्वर सिन्हा सिर्राभाठा, कमलेश डड़सेना हल्दी एवं रूपराम सिन्हा (नवनिर्वाचित क्षेत्राधिकारी हल्दी परिक्षेत्र) ने निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में सहयोग किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालोद चमन लाल सिन्हा , सिन्हा समाज तहसील गुंडरदेही महिला मंच अध्यक्ष माधवी सिन्हा जुनवानी, कोषाध्यक्ष रेणुका सिन्हा कलँगपुर, सचिव पदमनी सिन्हा सलौनी, युवा मंच अध्यक्ष वरुण डड़सेना हल्दी, कोषाध्यक्ष अनिल सिन्हा सलौनी एवं सचिव खोमेश्वर सिन्हा सिर्राभाठा, पीताम्बर सिन्हा, रवि गजेंद्र, डामन सिन्हा, जागृत सिन्हा, दोनी राम सिन्हा, अर्जुन सिन्हा, अयोध्या सिन्हा, लक्षमण सिन्हा, दुष्यंत सिन्हा, विष्णु सिन्हा, तामेश्वर सिन्हा, डोमार सिन्हा, नेतराम सिन्हा, रेमन सिन्हा, तोरण सिन्हा, तेजराम सिन्हा, लखेन्द्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे।

निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर समाजजनों ने निर्वाचन समिति, ग्रामीण सिन्हा समाज साँकरी एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित क्षेत्राधिकारी नाथूराम सिन्हा को बधाई देते हुए सामाजिकजनों ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

निर्वाचन में दिखी सामाजिक एकजुटता, साँकरी समाज ने भोजन सहित संभालीं सभी व्यवस्थाएं