दौलतबाग के कई इलाकों में कल आठ घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मुरादाबाद। शहर के दौलतबाग प्रथम एवं द्वितीय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में शनिवार, 12 सितंबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से बिजनेस प्लान के तहत वीसीबी बदलने का कार्य किया जाएगा।

विभाग के अनुसार कार्य सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान दसवा घाट, घोसी की पुलिया, बंगला गांव, गंगा मंदिर, लालबाग, देवराज कंपाउंड, तहसील स्कूल, दीवान का बाजार, झब्बू का नाला समेत संबंधित अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने बताया कि वीसीबी बदलने का कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और अधिक विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।