दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौत।

फिरोजाबाद, सीटी अपडेट।कस्बा नगला बीच निवासी रूमा देवी पत्नी रामबाबू की पचोखरा थाना क्षेत्र के सिकरारी स्थित बाबू लाल गार्डन के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में यह हादसा हुआ। नगलाबीच निवासी रूमा देवी अपने नाती के साथ नगला बीच से टुंडला जा रही थी।दूसरी बाइक पर सवार युवक की पहचान राघवेंद्र चौहान उर्फ भूरा निवासी मरसेना, थाना पचोखरा के रूप में हुई है। ये टुंडला से अपने गांव जा रहे थे। ओवरटेक के प्रयास में दोनों कि भिड़ंत हो गयी। ग्रामीणों की मदद से गम्भीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए निजी वाहन द्वारा जिलाअस्पताल भिजवाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची इलाका पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।बाइकों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट-बबलू फरमान (फिरोजाबाद)