दूसरी बार राज्य स्तरीय पुरस्कार से चर्चा में आया नसीरपुर छितौना विद्यालय

आलापुर (अम्बेडकर नगर ) | कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर छितौना एक बार फिर अपनी उपलब्धि को लेकर चर्चा में है। विद्यालय के शिक्षक राममिलन गुप्ता का अंबेडकरनगर जिले से राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। उनके चयन की खबर मिलते ही शिक्षकों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।

शिक्षा क्षेत्र जहांगीरगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर छितौना के शिक्षक राममिलन गुप्ता के राज्य पुरस्कार के लिए चयन पर बेसिक शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठनों ने खुशी जताई। विभाग की ओर से उनका माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया।

विद्यालय के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि इससे पहले इसी विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक स्वर्गीय परमहंस यादव को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। अब राममिलन गुप्ता के राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित होने से विद्यालय की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है।

राममिलन गुप्ता के चयन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष शांतिभूषण पाण्डेय, यशवंत सिंह, अध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय, मंत्री रामकेवल यादव, जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी, ओंकारनाथ सिंह, राजेंद्र प्रसाद, कृष्णचंद्र मिश्र, मंगला प्रसाद, संतराम, विवेक कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार वर्मा, बबिता त्रिपाठी, मत्स्येन्द्र कुमार, प्रतिमा मिश्रा, प्रभंजन नन्दन मिश्र, फरजाना खातून, विनय कुमार मिश्र, गायत्री त्रिपाठी, रेनू, सुरेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी।

शिक्षकों ने कहा कि राममिलन गुप्ता का चयन उनके समर्पण और बेहतर शैक्षिक कार्यों का सम्मान है। उनके चयन से विद्यालय के साथ-साथ अंबेडकरनगर जिले का भी गौरव बढ़ा है।