दुर्गापूजा की शांति व सफलतापूर्ण सम्पन्नता हमारी प्राथमिकता है :- सीओ विनय गौतम 

कादीपुर, सुल्तानपुर : पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ समन्वय एवं सहयोग की अपेक्षा में सम्पन्न हुई जिला सुरक्षा संगठन कादीपुर की बैठक

दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन के निमित्त जिला सुरक्षा संगठन ईकाई कादीपुर सुल्तानपुर की बैठक आज कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम एवं प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र विक्रम सिंह की उपस्थिति में आपसी समन्वय, सहयोग एवं सौहार्द की अपेक्षा के साथ सम्पन्न हुई।

ईकाई संरक्षक डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव व डॉ संजीव कुमार पाण्डेय के सुझाव को स्वीकार करते हुए दुर्गा पूजा के दौरान दिनांक 20 अक्टूबर 2026 से 26 अक्टूबर 2026 तक तहसील गेट से पुरानी मार्केट में जाने वाली सड़क पर बैरीकेटिंग, सुल्तानपुर रोड पर नाले/वाईपास व पुरानी चीनी मिल तिराहे पर सुरक्षा व्यवस्था, पटेल चौराहे से सुल्तानपुर रोड, शाहगंज रोड, शासन के आदेश व निर्देश के अनुक्रम में डीजे की आवाज पर नियंत्रण, चांदा रोड व दोस्तपुर रोड पर आवागमन की सुविधानुसार दुकानदारों को व्यवस्थित करना ताकि सड़क पर अतिक्रमण न हो, दुर्गापूजा के दौरान बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित करने एवं मोटर साइकिल पर ट्रिपलिंग व भीड़भाड़ में चक्कर लगाने वालों पर नियंत्रण के लिए क्षेत्राधिकारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कादीपुर व शहर प्रभारी को निर्देशित किया गया।

क्षेत्राधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि पूर्ण शांति व सौहार्द के बीच दुर्गा पूजा कार्यक्रम की सम्पन्नता ही हम सभी की प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिला सुरक्षा संगठन के समन्वयक श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, संरक्षक तहसीलदार सिंह, अध्यक्ष व असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड विभाग डॉ समीर पाण्डेय, उपाध्यक्ष व संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, उपाध्यक्ष राम विनय सिंह, धनश्याम जायसवाल, संन्दीप अग्रहरि, विजय बहादुर गिरी, सुहेल शेख, वेद प्रकाश पाठक, शिवमंगल सिंह एवं संतोष दुबे सहित सभी पदाधिकारी व पुलिस कर्मी उपस्थित रहें।