दीनदयाल पशु आरोग्य मेला में 465 पशुओं का उपचार, पशुपालक हुए लाभान्वित

रुद्रपुर, देवरिया। विकास खण्ड रुद्रपुर अन्तर्गत न्याय पंचायत सतुआभार की ग्राम सभा कुरैती में राजकीय पशु चिकित्सालय रुद्रपुर के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ श्रीनिवास प्रसाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देवरिया, ग्राम प्रधान हरेन्द्र पासवान एवं माधवेन्द्र मिश्रा (रिटायर्ड फौजी) द्वारा गौ पूजन एवं फीता काटकर किया गया।
शिविर में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रुद्रपुर डॉ. वीरेन्द्र कुमार पटेल ने पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए टीकाकरण, संतुलित सुपोषण एवं डेयरी व्यवसाय के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पशुओं में होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव एवं बेहतर दुग्ध उत्पादन हेतु समय से टीकाकरण व कृमि नाशक दवा पिलाने पर जोर दिया।मेले में कुल 465 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण एवं उपचार किया गया।इस दौरान डॉ. बलवन्त, श्रीराम, विनोद शर्मा, मन्टू गौड़, प्रदीप आदि मौजूद रहे।