त्योहारों पर यात्रियों को राहत, सूबेदारगंज-पनवेल स्पेशल ट्रेन के 5-5 अतिरिक्त फेरे

त्योहारों पर यात्रियों को राहत, सूबेदारगंज-पनवेल स्पेशल ट्रेन के 5-5 अतिरिक्त फेरे

22 एलएचबी कोच के साथ चलेगी साप्ताहिक स्पेशल, 21 अक्टूबर से शुरू होंगे अतिरिक्त फेरे

आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में सूबेदारगंज-पनवेल-सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 5-5 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04103 सूबेदारगंज-पनवेल साप्ताहिक स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 21 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक चलेंगे। वहीं, ट्रेन संख्या 04104 पनवेल-सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 22 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक निर्धारित किए गए हैं।

इन विशेष ट्रेनों में 22 एलएचबी कोच की संरचना रहेगी। रेलवे की इस व्यवस्था से त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य जानकारी की पुष्टि रेलवे की अधिकृत सेवा 139 और एनटीईएस के माध्यम से कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।