त्योहारों पर यात्रियों को राहत, खजुराहो-उदयपुर के बीच 13 फेरे लगाएगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

त्योहारों पर यात्रियों को राहत, खजुराहो-उदयपुर के बीच 13 फेरे लगाएगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

जयपुर। आगामी त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन कुल 13 फेरे लगाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04141 खजुराहो-उदयपुर सिटी स्पेशल 8 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को चलेगी। ट्रेन खजुराहो से रात 8 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:50 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04142 उदयपुर सिटी-खजुराहो स्पेशल 9 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को संचालित होगी। यह ट्रेन उदयपुर सिटी से रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:45 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दोनों दिशाओं में स्पेशल ट्रेन का ठहराव दुरियागंज, एमसीआरएस छतरपुर, खड़गपुर, टीकमगढ़, बिरारी, वीजीएल झांसी, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, बयाना, हिंडौन सिटी, श्रीमहावीरजी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोराय पाटन, बूंदी, चंदेरिया, कपासन, मावली और राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर होगा।

18 डिब्बों के साथ चलेगी ट्रेन

स्पेशल रेलसेवा में 1 द्वितीय वातानुकूलित, 5 शयनयान, 10 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे लगाए जाएंगे।

रेलवे के अनुसार, त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह अतिरिक्त रेलसेवा शुरू की जा रही है। इससे खजुराहो, झांसी, ग्वालियर, आगरा, सवाई माधोपुर और उदयपुर सहित मार्ग के प्रमुख शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।