डांडिया की खनक पर जमकर थिरकी SMPS विद्यालय की छात्राऐं।

हिंडौन सिटी - शहर में चैत्र नवरात्र महोत्सव की मंदिरों धूम है वही शहर में जगह-जगह दुर्गा माता के पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ पंडालों की ओर उमड रही है जिससे  समूचे शहर का भक्ति मय माहौल बना हुआ है।चैत्र नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया नृत्य का विशेष ही महत्व है इसके बगैर महोत्सव अधूरा सा लगता है। लेकिन गरबा महोत्सव का आयोजन हिंडौन शहर में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी श्री सुरेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रतिवर्ष करते रहें है।इस बर्ष भी दो दिवसीय गरबा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ चढ कर भाग लिया।विद्यालय के डायरेक्टर अमित मंगल ने बताया कि बालिकाओं ने गरबा और डांडिया डांस के लिए सज धज कर रंग बिरंगे आकर्षक परिधानों में जमकर डांडिया डांस किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताऐ भी आयोजित की गई जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार एवं स्मृति चिन्ह् भेंट किए। गरबा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान समस्त स्टाफ एवं बच्चों के अभिभावक भी विद्यालय प्रांगण में उपस्थित रहे।विद्यालय डायरेक्टर अमित मंगल के द्वारा कार्यक्रम के समापन पर अभिभावकों का आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया।