टेलीग्राम ग्रुप पर प्रतिबंधित सामग्री के भंडारण व विक्रय में एक युवती गिरफ्तार, मामला दर्ज

फिरोजाबाद। थाना रजावली के एक गांव निवासी एक युवती के विरुद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के माध्यम से प्रतिबंधित श्रेणी की सामग्री (CSEAM) का भंडारण, अपलोड व विक्रय करने के आरोप में अपराध पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अभिलेख के अनुसार, अभियुक्ता द्वारा टेलीग्राम ग्रुप पर उक्त सामग्री से संबंधित वीडियो को मोबाइल में भंडारित कर अपलोड किया जा रहा था तथा विक्रय के एवज में बैंक माध्यम से भुगतान प्राप्त किया जा रहा था। प्राप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को पुलिस ने दबिश देकर नगला बीच से एक युवती को गिरफ्तार किया। प्रारम्भिक जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी।पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।