जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन गरीबों को निशुल्क न्याय दिलाने के लिए जज 

सलोन,रायबरेली।जिला विधिक प्राधिकरण रायबरेली के तत्वाधान में रायबरेली जिले के सलोंन ब्लॉक सभागार मे आगामी 12 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विशाल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम न्यायालय सलोन की जज मृणालिनी श्रीवास्तव ने शिविर के संबोधित करते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन 1987 में समाज के गरीब असहाय निर्बल महिला बालिकाओं बच्चों मजदूर विकलांगो को सुलभ और निशुल्क न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है।जो अपने कार्यों के माध्यम से आज देश भर में कार्य कर रहा है।लोक अदालत में सभी प्रकार के वादों का निस्तारण किया जाता है।इसका उद्देश्य न्यायालय में मुकदमों का बोझ कम किया जाना और लोगों को इसका लाभ उठाया जाना चाहिए।वही तहसीलदार सलोन अवनीश कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों पर व्यापक प्रकाश डाला।खंड विकास अधिकारी शशि कुमार कुमार तिवारी जी ने भी अपने विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम न्यायालय की जज द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम किया।कार्यक्रम का संचालन पीएलबी नागार्जुन प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर ऋतिल कुमार,ठाकुर प्रसाद मौर्या,समेत तमाम आशा बहू,एनम,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती,ब्लॉक कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।