जलनिकासी के अभाव में पौथेपुरवा के दर्जनों घर जलमग्न, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

जलनिकासी के अभाव में पौथेपुरवा के दर्जनों घर जलमग्न, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

बरसात से पहले शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान, पिंकू के मकान से गुलजारी के घर तक पानी निकासी की गंभीर समस्या

हरदोई/सुरसा। सुरसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत महुराकला के मजरा पौथेपुरवा में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से दर्जनों घरों के आसपास बारिश का पानी भर गया है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को अपने घरों से बाहर निकलने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार बरसात शुरू होने से पहले महेश ने जलनिकासी की समस्या को लेकर कई बार लेखपाल एवं पुलिस प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिंकू के मकान से गुलजारी के मकान तक पानी निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जलभराव के कारण रास्ता बाधित है और कई परिवारों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों शिवपाल, सुरेश, चंद्र, शेरसिंह, महेश, नरेंद्र, बृजलाल आदि ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कर जलभराव से राहत दिलाने की मांग की है।