जमीन कब्जेदारी को लेकर विवाद 8 लोगों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज      

आलापुर ( अंबेडकर नगर ) // राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत केदरूपुर गांव में जमीन कब्जे को लेकर मारपीट में रिवॉल्वर से फायरिंग की कोशिश का आरोप पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।मालूम हो कि थाना क्षेत्र के केदरुपुर गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। केदरूपुर गांव की रहने वाली रोशनी मिश्रा ने आठ लोगों पर हथियारों से लैस होकर उनकी बैनामा शुदा जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश करने और विरोध करने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर से फायरिंग करने की कोशिश की हाथ पकड़ लेने पर उसके पति के सिर पर रिवॉल्वर की बट से हमला कर दिया और मुझे तथा मेरे पति पर लात घूंसे डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया गया। मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। केदरूपुर गांव निवासी रोशनी पत्नी प्रदीप मिश्रा के मुताबिक, उन्होंने 9 दिसंबर 2019 को गाटा संख्या 432घ में एक बिस्वा आठ धुर जमीन का बैनामा कराया था। महिला का दावा है कि जमीन की दाखिल- खारिज भी हो चुकी है और वर्ष 2019 से वह जमीन पर काबिज हैं। आरोप है कि 11 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे आठ लोग रिवॉल्वर, लाठी-डंडे और चाकू लेकर पहुंचे और ट्रैक्टर से उनकी जमीन की जुताई करने लगे।
महिला के मुताबिक, जब वह अपने पति के साथ इसका विरोध करने पहुंचीं तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर से फायर करने की कोशिश की लेकिन पति ने उसका हाथ पकड़ लिया इसके बाद रिवॉल्वर की बट से पति के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। महिला ने अपने साथ भी मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया है।
घटना के बाद पीड़िता अपने घायल पति को लेकर राजेसुल्तानपुर थाने पहुंची और पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जमीन विवाद को लेकर लगाए गए इन गंभीर आरोपों के बाद पुलिस की कार्यवाही पर निगाहें टिकी हुई हैं घायल पति पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।