जगद्धात्री पूजा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राणाघाट-कृष्णनगर के बीच चलेंगी विशेष ईएमयू ट्रेनें

जगद्धात्री पूजा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राणाघाट-कृष्णनगर के बीच चलेंगी विशेष ईएमयू ट्रेनें

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जगद्धात्री पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सियालदह मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधाजनक आवाजाही और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से राणाघाट और कृष्णनगर सिटी जंक्शन के बीच एक जोड़ी विशेष ईएमयू ट्रेनें चलाई जाएंगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 03173 राणाघाट-कृष्णनगर ईएमयू विशेष 17 और 18 नवंबर की मध्यरात्रि को राणाघाट से रात 11:45 बजे रवाना होगी। यह काली नारायणपुर, बीरनगर, तहेरपुर, बादकुल्ला और जलालखाली हॉल्ट पर ठहराव करते हुए रात 12:17 बजे कृष्णनगर सिटी जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03174 कृष्णनगर-राणाघाट ईएमयू विशेष रात 12:30 बजे कृष्णनगर से रवाना होगी और जलालखाली हॉल्ट, बादकुल्ला, तहेरपुर, बीरनगर तथा काली नारायणपुर होते हुए रात 1:05 बजे राणाघाट पहुंचेगी।

रेलवे की ओर से इन विशेष ट्रेनों का संचालन 17/18 नवंबर और 18/19 नवंबर की मध्यरात्रि को किया जाएगा। दोनों ट्रेनें मार्ग के सभी स्टेशनों पर रुकेंगी, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

सियालदह मंडल ने जगद्धात्री पूजा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की है।