चकिया ब्लॉक में जी रामजी योजना के कार्यों पर गंभीर सवाल, 6,300 से अधिक मजदूरों के मास्टर रोल में फर्जीवाड़े का आरोप नाम न छापने की शर्त पर ब्लॉककर्मी का दावा—हर मास्टर रोल पर बीडीओ के कमीशन का आरà¥

चकिया ब्लॉक में जी रामजी योजना के कार्यों पर गंभीर सवाल, 6,300 से अधिक मजदूरों के मास्टर रोल में फर्जीवाड़े का आरोप

नाम न छापने की शर्त पर ब्लॉककर्मी का दावा?हर मास्टर रोल पर बीडीओ के कमीशन का आरोप; 52 ग्राम पंचायतों में जांच की मांग

 

चकिया (चंदौली)। चकिया ब्लॉक में जी रामजी योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि ब्लॉक की 52 ग्राम पंचायतों में वास्तविक मजदूरों की मौजूदगी के बिना कार्य दर्शाकर मास्टर रोल भरे गए। आरोप है कि 6,300 से अधिक मजदूरों के नाम पर फर्जी उपस्थिति दर्ज की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

 

नाम न छापने की शर्त पर ब्लॉककर्मी का दावा

नाम न छापने की शर्त पर एक ब्लॉककर्मी ने कथित तौर पर बताया कि जारी होने वाले मास्टर रोल पर खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय का कमीशन तय रहता है। कर्मचारी के अनुसार, इसी वजह से कथित अनियमितताओं पर कार्रवाई करने के बजाय अधिकारी चुप्पी साधे रहते हैं। 

 

 

मेठ की ओर से कमीशनखोरी का आरोप

शिकायत में एक मेठ द्वारा भी बीडीओ पर कमीशनखोरी का आरोप लगाए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि योजना का उद्देश्य गरीब मजदूरों को रोजगार और मजदूरी उपलब्ध कराना है, लेकिन कथित फर्जी मास्टर रोल के कारण मजदूरों के हक और सरकारी धन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

 

52 ग्राम पंचायतों में कथित फर्जी कार्य

शिकायत में अमरा दक्षिणी, बसनिया, बीकापुर, भभौरा, भटवारा कला, भीषमपुर, बोदलपुर, डबरिकला, धनावल कला, दुबेपुर, गरला, गढ़वा सेमरौर, इंद्रपुरवा, इसहुल, जमुआ, करवदिया, केराडीह, कुशही, लालपुर, लठियाकला, महादेवपुर कला, मैनपुर, मवैया, मुजफ्फरपुर, नौडीहा, नेवाजगंज, पचवनिया, परसियाकला, रघुनाथपुर, रामलक्ष्मनपुर, रामपुर कला, तिलौरी और विजयपुरवा सहित कुल 52 ग्राम पंचायतों में कथित फर्जी कार्यों की जांच कराने की मांग की गई है।

 

आरोपों में खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय और मनरेगा के एपीओ रंजीत कुमार जायसवाल का नाम लिया गया है। शिकायतकर्ता ने दोनों अधिकारियों सहित संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। 

 

मास्टर रोल, भुगतान और मौके की जांच की मांग

 

मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए संबंधित अवधि के मास्टर रोल, मजदूरों की उपस्थिति, कार्यस्थलों की भौतिक स्थिति और मजदूरी भुगतान के अभिलेखों का मिलान जरूरी है। साथ ही यह भी जांचा जाना चाहिए कि जिन मजदूरों के नाम दर्ज हैं, वे वास्तव में काम पर पहुंचे थे या नहीं और दर्ज कार्य निर्धारित अवधि में पूरे हुए या नहीं। शिकायतकर्ता ने कथित अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

 

अधिकारियों का पक्ष

 

इस समाचार के लिए खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय ने बताया कि इतना बड़ा चकिया में भ्रष्टाचार जो हो रहा है वह जानकारी में आया है जल्दी जांच कर कार्यवाही किया जाएगा और मस्टरोल जीरो करने की भी प्रक्रिया जारी की जाएगी, हालांकि खंड विकास अधिकारी चकिया के इन बयानों पर क्या कार्रवाई करते हैं या मामले में चुप्पी लेते हैं यह आगे ही पता चल पाएगाp