चंडीगढ़ स्टेशन पर तकनीकी कार्य, चार ट्रेनों का संचालन रहेगा आंशिक रद्द

जयपुर। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते उत्तर रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण अजमेर और उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ आने-जाने वाली चार रेलसेवाएं सितंबर और अक्टूबर में निर्धारित तिथियों पर आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव की जानकारी जारी की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12983 अजमेर-चंडीगढ़ निर्धारित तिथियों 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 और 29 सितंबर तथा 2, 4, 6, 9, 11 और 13 अक्टूबर 2026 को अजमेर से रवाना होकर अंबाला तक ही संचालित होगी। इसके चलते अंबाला-चंडीगढ़ के बीच इसका संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

गाड़ी संख्या 12984 चंडीगढ़-अजमेर 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 और 30 सितंबर तथा 3, 5, 7, 10, 12 और 14 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ के बजाय अंबाला से रवाना होगी। इस कारण चंडीगढ़-अंबाला के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 20989 उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ 23, 26 और 30 सितंबर तथा 3, 7, 10 और 14 अक्टूबर 2026 को उदयपुर सिटी से चलकर अंबाला तक ही संचालित होगी। अंबाला-चंडीगढ़ के बीच इसका संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

गाड़ी संख्या 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी 24 और 27 सितंबर तथा 1, 4, 8, 11 और 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ के बजाय अंबाला से प्रस्थान करेगी। इस दौरान चंडीगढ़-अंबाला के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इन तिथियों पर यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।