गांधी-शास्त्री जयंती पर निकाली गई प्रभात फेरी

आलापुर, अंबेडकर नगर। विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्यानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय इशहाकपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में दोनों महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित शर्मा ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं ने गांव में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान बच्चों ने ?महात्मा गांधी अमर रहें? और ?लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें? के नारे लगाते हुए ग्रामीणों को दोनों महापुरुषों के आदर्शों और देशभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सहायक अध्यापक राजेश यादव, शिक्षामित्र तारा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीरा देवी, शोभावती देवी, सहायिका प्रमिला, शीबू, प्रवक्ता शैलेन्द्र कुमार सहित गांव के शशांकमणि गोंड, रामधारी, राममिलन, रामकेवल, संतोष कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।