खेरागढ़ में लोक देवता बाबू महाराज के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पत्रकार सुमित गर्ग,

खेरागढ़। कस्बा खेरागढ़ के वार्ड नंबर 3 में लोक देवता बाबू महाराज के भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबू महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना की और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

बाबू महाराज मंदिर के भूरा भगत जी ने बताया कि मेले का आयोजन श्रद्धा और परंपरा के साथ किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं को लेकर आयोजकों द्वारा विशेष ध्यान दिया गया।

आयोजन कमेटी में राम बहादुर सिंह चौहान, योगेश, श्याम बहादुर सिंह चौहान, दीवान सिंह, नारायणदास, गोचरण, विष्णु भाई, राजेश कश्यप, आकाश चौहान, ऋषिकेश, सूरज और लोकेश सिसोदिया सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।