कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, अनुसंधान कार्यों का लिया जायजा,हल्दी की उन्नत खेती और डेयरी इकाई का किया अवलोकन, किसानों तक तकनीकी लाभ पहुंचाने पर दिया जोर

बैकुंठपु। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि, पशुपालन, मत्स्य, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री तथा कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने शनिवार को बैकुंठपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित कृषि अनुसंधान एवं विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली मंत्री नेताम ने कृषि विज्ञान केंद्र में विकसित की जा रही उन्नत हल्दी की नर्सरी का अवलोकन किया। उन्होंने हल्दी की रोपाई, पौधों की देखभाल, खाद एवं सिंचाई प्रबंधन सहित उत्पादन बढ़ाने के लिए अपनाई जा रही तकनीकों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़कर बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया इसके बाद मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र की डेयरी इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने उन्नत नस्ल की गायों, दुग्ध उत्पादन, पशुपालन गतिविधियों तथा डेयरी शेड में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली मंत्री नेताम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि विज्ञान केंद्र में हो रहे अनुसंधान और विकसित तकनीकों का लाभ अधिक से अधिक स्थानीय किसानों तक पहुंचाया जाए। किसानों की स्थानीय जरूरतों के अनुसार तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने की बात कही इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव, पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेन्द्र श्रीवास सहित कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।