एमएलसी प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह पहुंचे वनखण्डेश्वर मंदिर नारखी

फिरोजाबाद, सिटी अपडेट।नारखी स्थित बनखंडेश्वर मंदिर पर सोमवार को एमएलसी प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले महादेव बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
इस दौरान अंबरीश पाल सिंह ने कहा कि आगरा के आरबीएस कॉलेज में देशभर के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें उनके क्षेत्र के भी कई बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इसी क्षेत्र के हैं और यहां के लोगों से उनका पारिवारिक रिश्ता है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि यदि उनके सामने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी ने क्षेत्र के लिए अच्छे काम किए हैं तो जनता उन्हें वोट दे, अन्यथा उन्हें अपना समर्थन दे।
उन्होंने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इससे उनकी जीत सुनिश्चित है। बैठक का संचालन सोम प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान मुकेश, सौरभ प्रताप सिंह, प्रियंका ठाकुर, कुलदीप सिंह, नीरू ठाकुर, छोटू, रूपा ठाकुर, निशांत, लकी, तनिष्क प्रताप, सचिन प्रताप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- फरमान बबलू(फिरोजाबाद)