एफआईआर के बाद भी नहीं मिला चोरों का सुराग जेवरात की बरामदगी न होने से परेशान पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार।

बहराइच। जनपद बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगाजमुनी में चोरी की घटना का खुलासा न होने से पीड़िता परेशान है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक न तो अज्ञात चोरों का सुराग लग सका है और न ही चोरी गए सामान की बरामदगी हो पाई है। कार्रवाई में अपेक्षित प्रगति न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक बहराइच को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता रीता देवी पत्नी अनिल कुमार उर्फ नीरज, निवासी ग्राम गंगाजमुनी, थाना विशेश्वरगंज ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 20-21 की रात अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर जेवरात एवं अन्य सामान चोरी कर लिया था। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई थी।पीड़िता के अनुसार, मामले में 23 अगस्त 2026 को अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर संख्या 267/26 दर्ज की गई थी। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद काफी समय बीत जाने के बाद भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो सका है।पीड़िता का कहना है कि चोरी गए सामान की बरामदगी न होने से उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने से निराश होकर उसने अब पुलिस अधीक्षक बहराइच से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।पीड़िता ने एसपी से मांग की है कि शिकायती प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए मामले की प्रभावी जांच कराते हुए अज्ञात चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा चोरी गया सामान बरामद कराया जाए।अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए चोरी की घटना का खुलासा कब तक करती है।