एक रात में 23 वारंटी गिरफ्तार, जिलेभर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

कासगंज। वारंटियों के खिलाफ कासगंज पुलिस ने शनिवार रात जिलेभर में एक साथ अभियान चलाकर 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रात में अचानक हुई कार्रवाई से वारंटियों में खलबली मच गई। नगर, सहावर और पटियाली सर्किल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश देकर वांछित वारंटियों को पकड़ा। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में 12/13 सितंबर की रात विशेष अभियान चलाया गया। नगर सर्किल में कासगंज से तीन, सोरों से एक और ढोलना से चार वारंटी गिरफ्तार किए गए। सहावर सर्किल में सहावर से छह और सुन्नगढ़ी से एक वारंटी पकड़ा गया। अमांपुर में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

पटियाली सर्किल में पटियाली से दो, गंजडुंडवारा से तीन, सिढ़पुरा से दो और सिकंदरपुर वैश्य से एक वारंटी गिरफ्तार किया गया। इस तरह एक ही रात में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 23 वारंटियों की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।