एक मंच पर सम्मानित हुईं निषाद समाज की प्रतिभाएं, सैकड़ों प्रतिभाशाली लोगों को मिला सम्मान

पलवल, हरियाणा।
गांव पहरूका में निषाद समाज उत्थान समिति की ओर से एक विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहली बार क्षेत्र की निषाद समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को एक ही मंच पर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, महिलाओं तथा अपने-अपने क्षेत्र में सफलता हासिल कर समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ऐसे लोगों को भी सम्मान मिला, जिन्होंने पुलिस, चिकित्सा, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना सफल करियर बनाया है। इसके साथ ही शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत कर रहे छात्र-छात्राओं का भी उत्साहवर्धन किया गया।

निषाद समाज उत्थान समिति का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को पहचान दिलाना, युवाओं को शिक्षा और करियर के लिए प्रेरित करना तथा समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना बताया गया।

आयोजकों के अनुसार, इस तरह के सम्मान समारोह से उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और युवाओं का मनोबल बढ़ता है, जो अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

गांव पहरूका में आयोजित यह कार्यक्रम निषाद समाज की एकजुटता, प्रतिभा और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया, जहां एक ही मंच पर शिक्षा, करियर और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे लोगों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन मिलने से आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
निषाद समाज का नाम रोशन करने वाले सैकड़ों लोगों को एक मंच पर सम्मानित करने वाली निषाद समाज उत्थान समिति एक मात्र पहली संस्था है जिसने क्षेत्र में एक मंच पर निषाद समाज को आगे बढ़ाने का प्रयत्न किया है
प्रोग्राम में मंच संचालन की कमान संस्था के महासचिव विष्णू निषाद जी ने संभाली संस्था के पदाधिकारी मुरारी लाल अध्यक्ष, रामशरण उपाध्यक्ष, मनोज कुमार कोषाध्यक्ष, सतवीर सदस्य, सुखवीर सदस्य, थान सिंह सदस्य, मोहन सदस्य, धनीराम सदस्य, रूपचन्द्र सचिव, दिनेश सदस्य, विष्णू महासचि, आदि सहित गांव के सभी निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे