उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बीघापुर शिवमहापुराण कथा के लिए शुरू कराई निःशुल्क बस सेवा।

उन्नाव। उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता ने बीघापुर में आयोजित होने वाली श्री शिवमहापुराण कथा में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। विधायक पंकज गुप्ता द्वारा श्रद्धालुओं के लिए�

★ श्रद्धालुओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत ★

�

इस सेवा के तहत 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रतिदिन बसें संचालित की जा रही हैं। कथा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु शुक्लागंज स्थित ऋषि आश्रम के पास से इन बसों का लाभ उठा सकते हैं, जहां से बसें सीधे बीघापुर के लिए रवाना होंगी।

समय सारणी और रूट विवरण:

विवरण / रूट निर्धारित समय

प्रस्थान (गांधी नगर तिराहा से NH-31 गौरी बीघापुर, उन्नाव तक) प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे

वापसी समय (बीघापुर से शुक्लागंज/उन्नाव) दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच

�

आयोजकों तथा स्थानीय जनप्रतिधियों ने सभी श्रद्धालुओं से समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की है ताकि यात्रा और कथा श्रवण में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। भारतीय जनता पार्टी जनपद उन्नाव द्वारा इस धार्मिक व सामाजिक पहल को काफी सराहा जा रहा है।

रिपोर्टर: भानू मिश्रा�

�