उत्तर पश्चिम रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ, महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

उत्तर पश्चिम रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ, महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

?सत्यनिष्ठा से समृद्धि? थीम पर 1 नवंबर तक होंगे जागरूकता कार्यक्रम, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति पर जोर

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने प्रधान कार्यालय में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम ?सत्यनिष्ठा से समृद्धि? रखी गई है। इसके तहत 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शपथ ग्रहण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी एवं कानून के नियमों का पालन करने, अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

शपथ कार्यक्रम के बाद महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने सतर्कता विषय पर आधारित चित्रों और पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया। इन गतिविधियों के माध्यम से रेलकर्मियों को कार्यस्थल पर ईमानदारी, नैतिकता और पारदर्शिता के उच्च मानकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान चित्रकला एवं पेंटिंग प्रदर्शनी, काव्य पाठ, हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ नाटकों सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेलकर्मियों और आमजन को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ सत्यनिष्ठा, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों का महत्व बताया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा इस आयोजन के माध्यम से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। ?सत्यनिष्ठा से समृद्धि? का संदेश देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।