इज्जतनगर में रेलवे सुरक्षा बल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आयोजित हुई शहीद परेड

इज्जतनगर में रेलवे सुरक्षा बल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आयोजित हुई शहीद परेड

कर्तव्य निभाते हुए प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के बलिदान को किया नमन, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मिथुन सोनी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल स्थित रेलवे सुरक्षा बल लाइन में बुधवार को शहीद दिवस के अवसर पर शहीद परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान ड्यूटी के दौरान कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मिथुन सोनी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों ने मौन रखकर शहीदों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर शहीद जवानों के त्याग और राष्ट्र के साथ रेल यात्रियों की सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को स्मरण किया गया। अधिकारियों और जवानों ने शहीदों के बलिदान को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।