अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस में बढ़ेगी बर्थ की उपलब्धता, अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला

फिरोजपुर। यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 19612/19614 अमृतसर?अजमेर एक्सप्रेस में 3 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

अतिरिक्त कोच लगाए जाने से ट्रेन में स्लीपर श्रेणी की बर्थ की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे अधिक यात्रियों को आरक्षित सीट मिल सकेगी और प्रतीक्षासूची में भी कमी आने की उम्मीद है। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को त्योहारों और बढ़ती यात्री भीड़ के दौरान अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के आरक्षण एवं संचालन से संबंधित नवीनतम जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त करें।

मंडल रेल प्रशासन ने कहा कि यात्रियों को बेहतर, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।