अजमेर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत 500 अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

अजमेर। ?स्वच्छता ही सेवा-2026? पखवाड़े के तहत 1 अक्टूबर को अजमेर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सहित मंडल के विभिन्न रेलवे परिसरों में व्यापक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा, अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा सहित करीब 500 अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता की।

वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था) मनोज मीणा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इनमें उद्यान क्षेत्र, पार्किंग, लेखा अनुभाग, सर्कुलेटिंग एरिया, बास्केटबॉल क्षेत्र, कैंटीन, विरासत इंजन क्षेत्र, आरओ संयंत्र क्षेत्र, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भवन तथा टीआरडी भवन के सब-स्टेशन क्षेत्र में रेलकर्मियों ने श्रमदान किया।

अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ कार्यस्थल बनाए रखने का संदेश दिया गया। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से कर्मचारियों को जूट के थैले भी वितरित किए गए। इस दौरान ?स्वच्छ रेल, स्वच्छ परिसर एवं स्वच्छ पर्यावरण? का संदेश देते हुए स्वच्छता को दैनिक कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया।

अजमेर मंडल के ब्यावर, उदयपुर, फालना, भीलवाड़ा, डीजल शेड आबू रोड, कोचिंग कॉम्प्लेक्स मदार, डूंगरपुर रेलवे कॉलोनी, टीआरडी कॉलोनी, मारवाड़ जंक्शन और आबू रोड रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न रेलवे परिसरों में भी श्रमदान गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान के माध्यम से रेलकर्मियों ने स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का संदेश दिया।