अजमेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 10 अक्टूबर को निर्धारित मार्ग से चलेगी

अजमेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 10 अक्टूबर को निर्धारित मार्ग से चलेगी

दोहरीकरण कार्य के चलते बदला गया था मार्ग, अब यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण परिवर्तित मार्ग से संचालित की जा रही अजमेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा अब 10 अक्टूबर 2026 को अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 10 अक्टूबर को अपने नियमित मार्ग अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोदरा होकर चलेगी।

गौरतलब है कि अजमेर-चंदेरिया रेलखंड के झड़वासा, बांदनवाड़ा एवं सिंघावाल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते इस रेलसेवा का मार्ग परिवर्तित किया गया था। अब रेलसेवा के निर्धारित मार्ग पर लौटने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।