बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन

बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन

रेलवे द्वारा सुगम संचालन हेतु बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के मार्ग में बीकानेर-जयपुर के मध्य के स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04715, बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 22.03.25 से बीकानेर से प्रत्येक शनिवार को 12.10 बजे के स्थान पर 13.30 बजे रवाना होकर रविवार को 19.00 बजे साईनगर शिर्डी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में श्रीडूंगरगढ स्टेशन पर परिवर्तित समय 14.20 बजे आगमन व 14.22 बजे प्रस्थान, राजलदेसर स्टेशन पर परिवर्तित समय 14.55 बजे आगमन व 14.57 बजे प्रस्थान, रतनगढ स्टेशन पर परिवर्तित समय 15.07 बजे आगमन व 15.10 बजे प्रस्थान, चूरू स्टेशन पर परिवर्तित समय 16.25 बजे आगमन व 16.35 बजे प्रस्थान, फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर परिवर्तित समय 17.13 बजे आगमन व 17.15 बजे प्रस्थान, लक्ष्मणगढ स्टेशन पर परिवर्तित समय 17.31 बजे आगमन व 17.33 बजे प्रस्थान, सीकर स्टेशन पर परिवर्तित समय 18.00 बजे आगमन व 18.05 बजे प्रस्थान, रींगस स्टेशन पर परिवर्तित समय 18.57 बजे आगमन व 19.00 बजे प्रस्थान व ढेहर का बालाजी स्टेशन पर परिवर्तित समय 19.37 बजे आगमन व 19.40 बजे प्रस्थान करेगी।