अम्बाला-श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

अबोहर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित

अम्बाला-श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

उत्तर रेलवे द्वारा अम्बाला मण्डल के बठिण्डा-श्रीगंगानगर रेलखण्ड के मध्य अबोहर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। पुनर्विकास कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी रहेगीः-

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14525, अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 12.03.25 व 13.03.25 को अम्बाला से प्रस्थान करेगी वह बठिण्डा स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14526, श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा दिनांक 12.03.25 व 13.03.25 को श्रीगंगानगर के स्थान पर बठिण्डा स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा श्रीगंगानगर- बठिण्डा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।