अहमदाबाद मण्डल के आदरज मोटी स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी

पश्चिम रेलवे अहमदाबाद मण्डल के खोडियार-गांधीनगर कैपिटल-कलोल रेलखंड के आदरज मोटी स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु 10 मार्च 2025 को प्रस्तावित ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है

निरस्त ट्रेनें

1. 9 और 10 मार्च 2025 की ट्रेन संख्या 69207 गांधीनगर कैपिटल-वरेठा मेमू निरस्त रहेगी।

2. 10 और 11 मार्च 2025 की ट्रेन संख्या 69208 वरेठा-गांधीनगर कैपिटल मेमू निरस्त रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

1. 10 मार्च 2025 को साबरमती से चलने वाली ट्रेन संख्या 19031 साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग खोडियार-गांधीनगर कैपिटल-कलोल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खोडियार-कलोल के रास्ते चलेगी तथा गांधीनगर कैपिटल नहीं जाएगी।

2. 09 मार्च 2025 को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली ट्रेन संख्या 19032 योगनगरी ऋषिकेश-साबरमती योगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कलोल-गांधीनगर कैपिटल-खोडियार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खोडियार-कलोल के रास्ते चलेगी तथा गांधीनगर कैपिटल नहीं जाएगी।

3. 10 मार्च 2025 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलने वाली ट्रेन संख्या 12215 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कलोल-गांधीनगर कैपिटल-खोडियार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खोडियार-कलोल के रास्ते चलेगी तथा गांधीनगर कैपिटल नहीं जाएगी।

4. 10 मार्च 2025 को वलसाड से चलने वाली ट्रेन संख्या 20959 वलसाड-वडनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग खोडियार-गांधीनगर कैपिटल-कलोल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खोडियार-कलोल के रास्ते चलेगी तथा गांधीनगर कैपिटल नहीं जाएगी।

5. 10 मार्च 2025 को वडनगर से चलने वाली ट्रेन संख्या 20960 वडनगर-वलसाड सुपरफास्ट एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कलोल-गांधीनगर कैपिटल-खोडियार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खोडियार-कलोल के रास्ते चलेगी तथा गांधीनगर कैपिटल नहीं जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा करें।