मध्य रेल दादर -रत्नागिरी और दौंड- कलबुरगि के बीच 34 अनारक्षित होली विशेष ट्रेन सेवा चलेगा

मध्य रेल दादर -रत्नागिरी और दौंड- कलबुरगि के बीच 34 अनारक्षित होली विशेष ट्रेन सेवा चलेगा

मध्य रेल होली के त्यौहार पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लाभ के लिए दादर-रत्नागिरी और दौंड-कलबुरगि के बीच 34 अनारक्षित होली विशेष ट्रेन सेवा चलाएगा। विवरण इस प्रकार है

1) दादर - रत्नागिरी अनारक्षित विशेष - त्रि-साप्ताहिक (6 सेवा)

01131 अनारक्षित विशेष दिनांक 11.03.2025 (मंगलवार), 13.03.2025 (गुरुवार) और 16.03.2025 (रविवार) को दादर से 14.50 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23.40 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी। (3 सेवाएं)

01132 अनारक्षित विशेष दिनांक 12.03.2025 (बुधवार), 14.03.2025 (शुक्रवार) और 17.03.2025 (सोमवार) को रत्नागिरी से 04.30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13.25 बजे दादर पहुंचेगी। (3 सेवाएं)

ठहराव: ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड और संगमेश्वर

संरचना: 14 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-सामान-सह गार्ड कोच

2) दौंड- कलबुरगि अनारक्षित विशेष - सप्ताह में 5 दिन (20 सेवा)

01421 अनारक्षित विशेष विशेष दिनांक 10.03.2025 से 22.03.2025 तक (13.03.2025, 16.03.2025 और 20.03.2025 को छोड़कर) दौंड से सुबह 05.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन सुबह 11.20 बजे कलबुरगि पहुंचेगी। (10 सेवाएं)

01422 अनारक्षित विशेष दिनांक 10.03.2025 से 22.03.2025 तक (13.03.2025, 16.03.2025 और 20.03.2025 को छोड़कर) 16.10 बजे कलबुरगि से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22.20 बजे दौंड पहुंचेगी। (10 सेवाएं)

ठहराव: भीगवान, पारेवाडी, जेऊर, केम, कुर्डुवाडी, माढा, मोहोल, सोलापुर, टिकेकरवाडी, होटगी, अक्कलकोट रोड, बोरोटी, दुधानी और गाणगापुर ।

संरचना: 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-सामान-सह-गार्ड कोच

3) दौंड-कलबुरगि अनारक्षित विशेष ? द्वि-साप्ताहिक (8 सेवा)

01425 अनारक्षित विशेष दिनांक 09.03.2025, 13.03.2025, 16.03.3025 और 20.03.2025 (गुरुवार और रविवार) को 05.00 बजे दौंड से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11.20 बजे कलबुरगि पहुँचेगी। (4 सेवाएं)

01426 अनारक्षित विशेष दिनांक 09.03.2025, 13.03.2025, 16.03.3025 और 20.03.2025 (गुरुवार और रविवार) को 20.30 बजे कलबुरगि से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 02.30 बजे दौंड पहुंचेगी। (4 सेवाएं)

ठहराव: भीगवान, पारेवाडी, जेऊर, केम, कुर्डुवाडी, माढा, मोहोल, सोलापुर, टिकेकरवाडी, होटगी, अक्कलकोट रोड, बोरोटी, दुधानी और गाणगापुर ।

संरचना 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-सामान-सह गार्ड कोच

सामान्य शुल्क पर अनारक्षित विशेष ट्रेन के टिकट यूटीएस के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।