05316/05315 फर्रुखाबाद-सूबेदारगंज-फर्रुखाबाद कुम्भ विशेष गाड़ी का संचलन 01 फरवरी, 2025 को एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।

इज्जतनगर मंडल रेलवेप्रशासन द्वारा महाकुम्भ-2025 के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा हेतु 05316/05315 फर्रुखाबाद-सूबेदारगंज-फर्रुखाबाद कुम्भ विशेष गाड़ी का संचलन 01 फरवरी, 2025 को एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05316 फर्रुखाबाद-सूबेदारगंज कुम्भ विशेष गाड़ी 01 फरवरी, 2025 को फर्रुखाबाद से 05.00 बजे

प्रस्थान कर फतेहगढ़ से 05.17 बजे, कमालगंज से 05.30 बजे, गुरसहायगंज से 05.47 बजे, कन्नौज से 06.10 बजे, बिल्हौर से 06.45 बजे, बर्राजपुर से 07.05 बजे, कानपुर अनवरगंज से 08.05 बजे तथा कानपुर सेंट्रल से 08.25 बजे छूटकर सूबेदारगंज 12.45 बजे पहुँचेगी।

05315 सूबेदारगंज-फर्रुखाबाद कुम्भ विशेष गाड़ी 01 फरवरी, 2025 को सूबेदारगंज से 13.15 बजे

प्रस्थान कर कानपुर सेंट्रल से 17.45 बजे, कानपुर अनवरगंज से 18.05 बजे, बर्राजपुर से 18.42 बजे,

बिल्हौर से 19.05 बजे, कन्नौज से 19.45 बजे, गुरसहायगंज से 20.12 बजे,कमालगंज से 21.02 बजे

तथा फतेहगढ़ से 21.27 बजे छूटकर फर्रुखाबाद 21.45 बजे पहुँचेगी।

यह गाड़ी 08 कोच वाली मेमू रेक से चलाई जायेगी।