रेल यात्रियों के लिए अहम खबर, 15 फरवरी तक यह ट्रेनें रद्द! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी

लुधियाना : फिरोजपुर डिवीजन के अधीन आते रेलवे स्टेशन लुधियाना के प्लेटफार्म नंबर 6 व 7 पर चल रहे रिडवेल्पमेंट काम के चलते 4 ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ये ट्रेनें 15 फरवरी तक रद्द रहेंगी। साहनेवाल-अमृतसर के बीच लुधियाना यार्ड में मुरम्मत का काम चलाया जा रहा है। पहले इन ट्रेनों को अधिक समय के लिए रद्द किया गया था। गौर है कि जम्मू रेलवे स्टेशन पर भी चल रहे काम के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हिसार-लुधियाना ट्रेन नंबर 54603, ट्रेन नंबर 54604 लुधियाना-चूरू, ट्रेन नंबर 54605 चूरू लुधियाना, ट्रेन नंबर 54606 लुधियाना हिसार 15 फरवरी तक रद्द रहेगी।