महाकुंभ मेल के दौरान मुख्य स्नान पर्वों पर उत्तर मध्य रेलवे स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था

महाकुम्भ -2025 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर यात्री सुविधा प्रदान करने को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज , प्रयागराज छिवकी, नैनी स्टेशनों पर आगामी मुख्य स्नान पर्व- मौनी अमावस्या (29.01.2025), बसंत पंचमी (03.02.2025), माघी पूर्णिमा (12.02.2025) एवं महाशिवरात्रि (26.02.2025) पर विशेष व्यवस्था की गई है ।

कुंभ मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुगम निकासी के लिए रेलवे स्टेशनों पर कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे। प्रतिबंध *मुख्य स्नान दिवस के एक दिन पहले से मुख्य स्नान दिवस के दो दिन बाद तक* लागू रहेगा।

प्रयागराज जंक्शन

  • प्रवेश केवल सिटी साइड (प्लेटफ़ॉर्म नं.-1 की ओर) से दिया जाएगा।
  • निकास केवल सिविल लाइंस साइड की ओर से दिया जाएगा।
  • अनारक्षित यात्रियों कों दिशावार यात्री आश्रय के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।
  • टिकट की व्यवस्था यात्री आश्रयों में अनारक्षित टिकट काउंटर, ए.टी.वी.एम और मोबाइल टिकटिंग के रूप में रहेगी।
  • आरक्षित यात्रियों को सिटी साइड से गेट नंबर 5 के माध्यम से अलग से प्रवेश दिया जाएगा।

नैनी जंक्शन

  • प्रवेश केवल स्टेशन रोड से दिया जाएगा।
  • निकास केवल मालगोदाम की ओर (द्वितीय प्रवेश द्वार) से दिया जाएगा।
  • अनारक्षित यात्रियों कों दिशावार यात्री आश्रय के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।
  • आरक्षित यात्रियों को गेट नंबर 2 से प्रवेश दिया जाएगा।
  • टिकट की व्यवस्था यात्री आश्रयों में अनारक्षित टिकट काउंटर, ए.टी.वी. एम और मोबाइल टिकटिंग के रूप में रहेगी।

प्रयागराज छिवकी स्टेशन

  • प्रवेश केवल प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग को जोड़ने वाले सीओडी मार्ग से दिया जाएगा।
  • निकास केवल जी.ई. सी नैनी रोड (प्रथम प्रवेश) की ओर से दिया जाएगा।
  • अनारक्षित यात्रियों कों दिशावार यात्री आश्रय के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।
  • आरक्षित यात्रियों को गेट नंबर 2 से प्रवेश दिया जाएगा।
  • टिकट की व्यवस्था यात्री आश्रयों में अनारक्षित टिकट काउंटर, ए.टी.वी.एम और मोबाइल टिकटिंग के रूप में रहेगी।

सूबेदारगंज स्टेशन

  • प्रवेश केवल झलवा (कौशाम्बी रोड) की ओर से दिया जाएगा।
  • निकास केवल जी.टी. रोड की ओर दिया जाएगा।
  • अनारक्षित यात्रियों के लिए यात्री आश्रय की व्यवस्था रहेगी।
  • आरक्षित यात्रियों को गेट नंबर 3 से प्रवेश दिया जाएगा।
  • टिकट की व्यवस्था यात्री आश्रयों में अनारक्षित टिकट काउंटर, ए.टी.वी.एम और मोबाइल टिकटिंग के रूप में रहेगी।