बदायूं में दो गुटों में पथराव-फायरिंग का वीडियो, घर में पटाखा फेंकने को लेकर हुआ था टकराव, छह गिरफ्तार

मोहम्मद तारिक संवाददाता
ज़िला बदायूं
9634203086

बदायूं में दो गुटों में पथराव-फायरिंग का वीडियो, घर में पटाखा फेंकने को लेकर हुआ था टकराव, छह गिरफ्तार

वी/ओ ...... बदायूं में कहासुनी के चलते दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले, वहीं फायरिंग भी हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब फायरिंग करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। संघर्श में दोनों पक्षों के 14 लोगों को चोट लगी है।
दरअसल घटनाक्रम 12 नवंबर दिवाली वाले दिन का है। सहसवान कोतवाली के बादशाहबाद गांव में दिनेश व अजय के बीच कहासुनी के चलते विवाद हो गया। बताया जाता है कि एक पक्ष के घर में होम थियेटर पर भजन चल रहे थे। इसी दौरान दूसरे गुट के गोपाली नाम के व्यक्ति ने एक पटाखा जलाकर उसके घर में फेंक दिया। सुनाहरी देवी व उसके घर वालों ने विरोध किया तो उन लोगों से कहा सुनी हो गई। वहीं दूसरे पक्ष में बेवजह कहां सुनी और गाली गलौज का आरोप लगाया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में बात बढ़ गई और जमकर ईंट पत्थर चले। मामले की जानकारी पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों के छह लोगों को पकड़ लाई। इनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। जबकि कुछ लोग फरार दिखाए गए।


इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने एक पक्ष के दिनेश, रंजीत, बलवीर, धर्मेंद्र व राजेश तो दूसरे पक्ष के अजय को गिरफ्तार किया। जबकि अजय के सहयोगी रावत व संतोश फरार दिखाए गए हैं। पुलिस उन दोनों की तलाश कर रही है।


अब वीडियो आया सामने
मंगलवार को इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पथराव के बीच एक युवक तमंचे से हवाई फायर करता दिखा है। जबकि उसके बाकी के साथी पथराव कर रहे हैं। फायर करने के बाद युवक ने तमंचे अपनी कमर में लगा लिया, इससे पहले उसकी नाल खोलकर दोबारा लोड करने के लिए संभवतः कारतूस का खोखा युवक ने निकाला है।

युवक की तलाश जारी
सहसवान एसएचओ सौरभ सिंह ने बताया कि तो पक्षों में हुए विवाद का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक तमंचे से फायर करता दिखा है। उसकी भी शिनाख्त कर जल्द गिरफ्तारी और तमंचा बरामदगी की जाएगी। दोनों पक्षों में दीपावली के पर्व पर कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। पूरे मामले में छह लोगों को शांति भंग के मामले में गिरफ्तार कार्यवाही की गई है।