नगरा के पड़री गांव मे मारपीट मे दोनो पक्ष से 7 लोग घायल 

ओमप्रकाश वर्मा नगरा


नगरा,बलिया। थाना क्षेत्र के पडरी गांव में दो दिन से चल रहे विवाद ने गुरुवार को उग्र रुप धारण कर लिया। दोनों पक्ष आमने सामने हो गये। गाली गलौंच से शुरु विवाद मारपीट में परिवर्तित हो गया। जम कर ईंट पत्थर व लाठी डंडे चले। इसमें दोनो पक्ष के सात लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां के चिकित्सकों ने तीन को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के यहां दो दिन पहले श्राद्ध कार्यक्रम था। जेनरेटर रखने के सवाल पर शुक्ला परिवार से विवाद हो गया। किसी तरह लोगों के समझाने पर विवाद शांत हुआ। पुनः बुधवार को दोनों पक्षों में हल्की नोकझोक हुई। मामला थाने पहुंचा। पुलिस मौंके पर गयी थी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। गुरुवार को फिर से दोनों पक्षों में जम कर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से अशोक शुक्ल 57, पवन शुक्ल 25, अवनीश शुक्ल 20 वर्ष व दुसरे पक्ष के सुनील श्रीवास्तव 42, श्रीशलाल श्रीवास्तव 51, अजय कुमार 40 व अरुण श्रीवास्तव 53 घायल हो गए। इसमें चिकित्सकों ने अशोक, पवन, अवनीश को सदर अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। इधर एक पक्ष ने दुसरे पक्ष पर असलहा से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक पक्ष की लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया है।