लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य, कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य, कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

जयपुर। पश्चिम रेलवे द्वारा इंदौर-देवास-उज्जैन रेलखंड के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किए जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। इसके चलते निम्नलिखित रेल सेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।

रामेश्वरम-फिरोजपुर एक्सप्रेस का मार्ग बदला

गाड़ी संख्या 20497 रामेश्वरम-फिरोजपुर एक्सप्रेस 9 जून 2026 को रामेश्वरम से प्रस्थान करने पर परिवर्तित मार्ग मक्सी-उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन देवास और लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी

गाड़ी संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस 11 जून 2026 को इंदौर से प्रस्थान करने पर इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम मार्ग से संचालित की जाएगी।

जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव

गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 11 जून 2026 को जोधपुर से रवाना होकर रतलाम-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्जैन-देवास-लक्ष्मीबाई नगर-इंदौर मार्ग से संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यार्ड रिमॉडलिंग कार्य पूरा होने के बाद रेल संचालन को और अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाया जा सकेगा।