भीषण गर्मी में स्काउट-गाइड बने यात्रियों की राहत, इतवारी स्टेशन पर बांटा शीतल पेयजल

नागपुर। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों एवं आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से द भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, नागपुर मंडल के अंतर्गत मोतीबाग स्काउट गाइड ग्रुप द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रेलवे स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन शीतल पेयजल सेवा अभियान चलाया गया।23 मई 2026 को आयोजित इस सेवा अभियान में स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को शीतल पेयजल वितरित किया गया। गर्मी से परेशान यात्रियों ने स्काउट-गाइड सदस्यों की इस पहल की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता एवं मंडल आयुक्त गाइड श्वेता एच. के. छोरिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 10 स्काउट्स और 15 गाइड्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई।अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 11040 महाराष्ट्र एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी?छिंदवाड़ा पैसेंजर के यात्रियों को शीतल पेयजल सेवा उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर DOC गाइड आरती मुदलियार, मंडल ट्रेजरर शशिकांत राऊत, मोतीबाग ग्रुप के ग्रुप लीडर (स्काउट) मनीष बनकर, गाइड लीडर श्रद्धा वाघमारे, स्काउटर आबिद अख्तर, कमल ग्रुप की गाइडर कुमुद एवं शिवानी बोयर विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं अनामिका पाल, प्राची गौतम सहित स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर टीम के सदस्यों ने सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने भविष्य में भी समाजसेवा, शीतल जल सेवा एवं जनहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने मोतीबाग स्काउट गाइड ग्रुप के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे संगठन युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।